Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा में छूट का आदेश रद्द

    November 26, 2026

    पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल, कहा-कांग्रेस विधायक का नार्को टेस्ट करायें मुख्यमंत्री

    November 26, 2026

    झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा में छूट का आदेश रद्द
    • पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल, कहा-कांग्रेस विधायक का नार्को टेस्ट करायें मुख्यमंत्री
    • झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा
    • अमेरिकी टैरिफ धमकियों पर भारत का दोटूक जवाब, कहा- किसी भी क्षेत्र में नहीं है अतिरिक्त उत्पादन क्षमता
    • संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर, संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबासाहेब अंबेडकर को किया नमन
    • यूपी चुनाव: सपा की पहली सूची से कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, रायबरेली-अमेठी की सीटों पर फंसा पेंच
    • एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र
    • आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 1295 एकड़ जमीन पर बसेंगे औद्योगिक क्षेत्र, बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर मुहर
    Bihar

    1295 एकड़ जमीन पर बसेंगे औद्योगिक क्षेत्र, बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर मुहर

    News MaatiBy News MaatiNovember 25, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में विकास और बुनियादी सुविधाओं को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 34 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में राजधानी पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने से लेकर नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार तक कई बड़े निर्णय शामिल हैं। सरकार पटना में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए 1,794.32 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 1,295 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम कचहरियों का सालाना प्रशासनिक खर्च छह गुना बढ़ाने और बिहार की ब्रांडिंग के लिए विशेष अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया है।

    पटना में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 1,794 करोड़
    राजधानी पटना में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमृत 2.0 के तहत 1,794 करोड़ 32 लाख रुपये की परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना का सीधा फायदा शहर के 75 वार्डों के 2.18 लाख से अधिक घरों को मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत गंगा नदी से पानी लाने, उसे शुद्ध करने और घरों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी।

    गंगा किनारे बनेंगे दो इंटेक वेल, 705 एमएलडी पानी होगा शुद्ध
    परियोजना के तहत दानापुर में परित्यक्त पीपा पुल के समीप और दीदारगंज के पिरदमरिया घाट के पास गंगा नदी में दो इंटेक वेल बनाए जाएंगे। इसके अलावा दानापुर के दियारा क्षेत्र में 355 एमएलडी क्षमता का जलशोधन संयंत्र और सुकवारपुर में 350 एमएलडी क्षमता का दूसरा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। दोनों संयंत्रों की कुल क्षमता 705 एमएलडी होगी। इससे पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    शहर में बिछेगी 1,980 किलोमीटर पाइपलाइन, बनेंगी 45 नई जलमीनारें
    जलापूर्ति परियोजना के तहत पटना में करीब 1,980 किलोमीटर लंबा जल वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा। इसके साथ ही 45 नई जलमीनारों का निर्माण होगा और 13 अर्धनिर्मित जलमीनारों को पूरा किया जाएगा ।पांच मौजूदा जलमीनारों को भी नई व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। पानी की आपूर्ति पर नजर रखने और संचालन को बेहतर बनाने के लिए दो केंद्रीयकृत स्काडा प्रणाली भी विकसित की जाएगी।

    तीन जिलों में 1,295 एकड़ जमीन पर होगा औद्योगिक विस्तार
    कैबिनेट ने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 1,295 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सरकार इस पर 718 करोड़ रुपये खर्च करेगी। नई औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन उपलब्ध होने से निवेश आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का रास्ता खुलेगा।

    नालंदा में सबसे ज्यादा 565 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
    जमीन अधिग्रहण के लिए जिलेवार राशि भी तय कर दी गई है। नालंदा में 565 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर 383 करोड़ रुपये खर्च होंगे। समस्तीपुर में 480 एकड़ जमीन के लिए 262 करोड़ रुपये और शेखपुरा में 250 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर 63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फैसले से तीनों जिलों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

    ग्राम कचहरियों को अब सालाना मिलेंगे 24 हजार रुपये
    ग्रामीण स्तर पर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने ग्राम कचहरियों के प्रशासनिक खर्च में छह गुना बढ़ोतरी की है। अभी प्रत्येक ग्राम कचहरी को सालाना चार हजार रुपये दिए जाते हैं। कैबिनेट ने इसे एक अप्रैल 2027 से बढ़ाकर 24 हजार रुपये सालाना करने की मंजूरी दी है। इससे ग्राम कचहरियों को दैनिक प्रशासनिक कार्यों के संचालन में आर्थिक मदद मिलेगी।

    बिहार की ब्रांडिंग के लिए शुरू होगा ‘बिहार है तैयार’ अभियान
    बिहार की सकारात्मक छवि, सांस्कृतिक विरासत, विकासात्मक उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए ‘बिहार है तैयार’ अभियान शुरू किया जाएगा। बिहार फाउंडेशन के माध्यम से चलने वाले इस अभियान के प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी रेडिफ्यूजन एजेंसी को दी गई है। एजेंसी एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक काम करेगी।

    फरवरी में होगा बिहार बिजनेस कनेक्ट
    निवेश को आकर्षित करने और बिहार को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग फरवरी 2027 में बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 का आयोजन करेगा। इसके प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन का काम भी रेडिफ्यूजन एजेंसी संभालेगी। सरकार का लक्ष्य राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रभावी तरीके से रखना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

    November 24, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    India

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा में छूट का आदेश रद्द

    By News MaatiNovember 26, 202610

    नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा…

    पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल, कहा-कांग्रेस विधायक का नार्को टेस्ट करायें मुख्यमंत्री

    November 26, 2026

    झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 26, 2026

    अमेरिकी टैरिफ धमकियों पर भारत का दोटूक जवाब, कहा- किसी भी क्षेत्र में नहीं है अतिरिक्त उत्पादन क्षमता

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा में छूट का आदेश रद्द

    November 26, 2026

    पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल, कहा-कांग्रेस विधायक का नार्को टेस्ट करायें मुख्यमंत्री

    November 26, 2026

    झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 26, 2026

    अमेरिकी टैरिफ धमकियों पर भारत का दोटूक जवाब, कहा- किसी भी क्षेत्र में नहीं है अतिरिक्त उत्पादन क्षमता

    November 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.