नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/05/1000015367.mp4

बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन भेजने के कोशिश की। जिसके बाद उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक गिराया। इस कार्रवाई में L-70 गन, Zu-23 मिमी गन, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे बैठक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद बदले हालातों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैचों को यूएई स्थानांतरित : पाकिस्तान की गुस्ताखी की सजा अब उसका क्रिकेट बोर्ड भी भुगत रहा है। भारत के साथ चल रहे सैन्य टकराव के कारण पीसीबी ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैचों को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि मौजूदा हालातों में पीएसएल में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ी काफी चिंतित बताए जा रहे हैं। डर के माहौल से बाहर निकलकर अपने-अपने घर रवाना होना चाहते हैं।

घाटी में सुबह हलचल, लोगों ने सुनाई रात की आपबीती : जम्मू-कश्मीर में रात भर चली गोलाबारी के बीच सुबह की हलचल शुरू हो गई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। भगवती वैष्णो देवी जम्मू में विराजमान हैं, डरने की कोई बात नहीं है। नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उनमें (पाकिस्तान में) हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है।

अमृतसर DPRO ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें तथा लाइटें बंद रखें और खिड़कियों के पर्दे खींचे रखें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अमृतसर DPRO ने कहा कि अभी सायरन बजेगा और मौसम साफ होने पर हम फिर से संदेश देंगे। हमारे सशस्त्र बल काम पर हैं और हमें घर के अंदर रहकर उनका समर्थन करना चाहिए। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

जम्मू से दिल्ली के लिए आज सुबह चलेगी विशेष ट्रेन
एक विशेष रेलगाड़ी 04612 को जम्मू से दिल्ली के लिए सुबह 10:45 बजे रवाना करने की योजना बनाई गई है। इसका ठहराव मार्ग में पठानकोट में होगा।

जम्मू में फिर फायरिंग, नियंत्रण रेखा के पास धमाके
पाकिस्तान की ओर से फिर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। शहर में सायरन की आवाज फिर से गूंज रही है। नियंत्रण रेखा के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version