नई दिल्ली।पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद, भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया गया। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था। ये हमले आधी रात 1:44 बजे किए गए। सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी।”

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/05/1000052363.mp4

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई जगहों पर किया गया। इसमें सटीक निशाने वाले हथियारों का इस्तेमाल हुआ। सूत्रों का कहना है कि यह एक संयुक्त ऑपरेशन था, जिसमें सेना और वायुसेना दोनों शामिल थे। “ऑपरेशन सिंदूर” नाम से यह कार्रवाई कई ठिकानों पर की गई।

हमला जमीनी और हवाई दोनों था

रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल बख्शी का कहना है कि भारत ने कुछ किया है। उन्होंने बताया कि नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। ये हमला जमीनी और हवाई था। प्रफुल्ल बख्शी का कहना है कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा और कहानियां भी बनाएगा। सुबह तक हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी। हमें ये याद रखना चाहिए कि PoK को लेने के लिए सिर्फ हमला ही काफी नहीं है, हमें धीरे-धीरे उस पर कब्ज़ा करना होगा। PoK हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे। बख्शी का कहना है कि PoK को हासिल करने के लिए हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। सिर्फ एक बार हमला करने से बात नहीं बनेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version