नई दिल्ली। नीदरलैंड्स दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने नए भारत का विजन पेश किया। हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ तेजी से विकास करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और तकनीक को दिशा देने वाला ग्लोबल ग्रोथ इंजन बन चुका है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन और बड़े अक समिट की सफल मेजबानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब देश की नई पहचान बन चुकी है। स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। साथ ही, देश में सबसे बड़ा यूनिक आईडी प्रोग्राम और व्यापक वित्तीय समावेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटलाइजेशन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना भी संचालित कर रहा है।अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत चांद के उस हिस्से तक पहुंचा है, जहां पहले कोई नहीं पहुंच सका था। यह देश के आत्मविश्वास और बढ़ती महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। 8पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों को याद करते हुए कहा कि कई दशकों बाद देश को स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली, जिसने विकास को नई गति दी।उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में रहने के बावजूद उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को जीवित रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो आज भी दुनिया में अलग पहचान बनाती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version