
नई दिल्ली। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2025-26 के लिए 6 रबी फसलों के लिए नई एमएसपी जारी की है. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. सरकार ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के MSP में वृद्धि की है, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।
मसूर के लिए MSP में सबसे अधिक 425 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है. रेपसीड और सरसों के लिए एमएसपी में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. गेहूं और कुसुम के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. जौ और चने के लिए एमएसपी में क्रमशः 115 रुपये प्रति क्विंटल और 105 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
गेहूं की एमएसपी – 2275 रुपये से 2425 रुपये
जौ की एमएसपी – 1850 रुपये से 1980 रुपये
चना की एमएसपी – 5440 रुपये से 5650 रुपये
मसूर की एमएसपी – 6425 रुपये से 6700 रुपये
रैपीसीड/सरसों की एमएसपी – 5650 रुपये से 5950 रुपये
कुसुम की एमएसपी – 5800 रुपये से 5940 रुपये
