
मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और निरंतर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 अंक पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 245.32 अंक या 0.31 फीसदी चढ़कर 80170 पर खुलने में कामयाब रहा है और एनएसई का निफ्टी 72.10 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 24396.55 पर ओपन हुआ है।
बैंक निफ्टी ओपनिंग के तुरंत बाद 104 अंक चढ़कर 52294 के लेवल पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी ने 24,402 का लेवल इंट्राडे हाई के तौर पर शुरुआती 15 मिनटों में हासिल किया है।
BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन
बीएसई का मार्केट कैप देखें तो इस समय 451.74 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है जिसमें कल बड़ी गिरावट देखी गई थी।
बीएसई में कुल 3206 शेयरों में ट्रेडिंग देखी जा रही है जिनमें से 2113 शेयरों में तेजी बनी हुई है। 982 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है जबकि 111 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार देखा जा रहा है।
140 शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर हैं और 11 शेयर निचले स्तर पर हैं। 112 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 63 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है।
