रांची। रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने चार नये थाना प्रभारी को प्रतिनियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार दिग्विजय सिंह को जगरनाथपुर, रूपेश कुमार सिंह को लालपुर, कृष्ण कुमार साहू को धुर्वा और सुनील कुमार कुशवाहा को हिंदपीढ़ी थाना का प्रभारी बनाया गया है। चारों पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित थे। इस संबंध में मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version