
पटना । एक अपराधी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पटना के एक बड़े होटल कारोबारी से 1 करोड़ की ठगी का प्लान बनाया। मास्टरमाइंड ने पहले गर्लफ्रेंड की मदद से होटल कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाया, फिर एआई की मदद से उसका डीपफैक वीडियो-फोटो तैयार किए। इसके बाद होटल कारोबारी से 1 करोड़ रुपये वसूल लिए। मामला पटना के बैरिया बस स्टैंड के पास पहाड़ी मोहल्ला निवासी पीड़ित बड़े होटल कारोबारी से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबकि, होटल कारोबारी का अक से डीपफैक वीडियो बनाया गया। फिर उसे आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित होटल कारोबारी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए रुपये देने को तैयार हो गया। होटल कारोबारी 80 लाख रुपये दे चुका था।



अब बाकी के बचे 20 लाख रुपये देने के लिए आरोपी ने होटल कारोबारी को मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के एक होटल में बुलाया। इस बार होटल कारोबारी ने घरवालों की सलाह पर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस ने रुपये से भरे बैग में ट्रैकर लगा दिया।
शनिवार को होटल कारोबारी बताई जगह पर रुपये से भरा बैग ले गया और आरोपी को दे दिया। आरोपी को शक नहीं हुआ क्योंकि पहले भी होटल कारोबारी से उसे रुपये मिले थे और कोई गड़बड़ नहीं हुई थी। ऐसे में आरोपी रुपये लेकर मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर वाजीद में अपने घर पहुंच गया। आरोपी अभी अपने घर पहुंचा ही था कि उसके पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन 20 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में होटल कारोबारी ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के निर्देश पर पूरी कार्रवाई हुई। बताया कि अभिषेक कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से होटल कारोबारी को अपने जाल में फंसाया, फिर डीपफैक वीडियो तैयार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश है।

