
दिल्ली । शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत, जबकि 4 से 6 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग के जानाकारी दी कि आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एसी फटने से यह हादसा हुआ है।
फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

