
रांची: हिंदुस्तान टाइम्स ने हॉपवेल हॉस्पिटल को प्रोवाइडर्स ऑफ झारखंड अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया है। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के हाथों दिया गया।
उच्चतम पेशेंट केयर सेवाएं, अस्पताल संचालन तथा आयुष्मान क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान मिला। रांची के बीएनआर चाणक्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में हॉपवेल हॉस्पिटल को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर हॉपवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर शाहबाज आलम ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे हॉस्पिटल को यह अवार्ड मिला। यह अवॉर्ड डॉक्टर शाहबाज आलम के पिता सद्रुद्दीन अहमद तथा माता हुस्ना आरा खातून ने लिया। अवार्ड मिलने पर शहर के कई गण्यमान्यों ने बधाई दी।
