रांची : कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन में लायंस क्लब रांची एकलव्य ग्रेटर के तत्वधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा लोगों ने शिरकत  की।‌ इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, सेकंड डिस्ट्रिक्ट शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार, लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, एकलव्य के अध्यक्ष सुबोध चौधरी, हरि कनक के अध्यक्ष सुबोध कश्यप सहित कई लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर नए लोगों ने लायंस की सदस्यता भी हासिल की। इस समारोह में नाच-गाना और जोक्स के साथ-साथ कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश चौधरी ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश त्रिपाठी, सुजीत कुमार, राजेश केडिया, मनीष कुमार, सुनील पांडे, संगीता चौधरी अनीता साहू और अमित साहू आदि की मुख्य भूमिका रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version