
नई दिल्ली । दिल्ली सीजेपी प्रोटेस्ट में एक नया मोड़ सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर का कनेक्शन सामने आया है । 20 जुलाई के प्रदर्शन में कुख्यात बदमाश हाफी अफजल नारेबाजी करता दिखा है. उसका एक वीडियो सामने आया है । इसमें हिस्ट्री शीटर हाफी अफजल अपने समर्थकों के साथ आवाज बुलंद करते दिखा है. वह जेल की सजा काट चुका है. उसकी पत्नी आम आदमी पार्टी की पार्षद है ।
दरअसल, जंतर-मंतर प्रदर्शन और 20 जुलाई की हिंसा में हिस्ट्री शीटर का कनेक्शन सामने आया है । हाफी अफझल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का नामी बदमाश है. पुलिस सूत्रों की मानें तो हाफी अफजल इलाके का बदमाश है। उसकी पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) से मौजूदा पार्षद हैं। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हाजी अफजल का एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह अपने समर्थकों के साथ आया था. वह 20 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल हुआ था। फिलहाल, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है ।
