रांची। उच्च न्यायालय ने बीआईटी मेसरा शिक्षण संस्थान में छेड़खानी के बाद युवती पर हमले के मामले को काफी गंभीरता से लिया। शुक्रवार को न्यायालय के चीफ जस्टिस की बेंच ने बीआईटी मेसरा की छात्रा के साथ हुई हिंसक घटना पर संज्ञान लेते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को करेगा।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के बीआईटी (बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी) मेसरा कैंपस में बुधवार की रात एमबीए की एक छात्रा से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने छात्रा पर ब्लेड से हमला भी किया। इस मामले से आक्रोशित छात्रों ने गत गुरुवार को कॉलेज कैम्पस में काफी देर धरना भी दिया था और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की मांग की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version