
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7 अक्टुबर को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे । 310 बेड के इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध हृदय देखभाल, अत्याधुनिक कैंसर उपचार, दयालु मातृ स्वास्थ्य, विशेष बाल चिकित्सा की व्यवस्था होगी। यहां हृदय विज्ञान सहित 50 से ज्यादा नैदानिक विशिष्टताएं उपलब्ध होगी। गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, आॅथोर्पेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आंकोलॉजी, आपातकालीन और आघात से बचाव के लिए हमेशा विशेषज्ञ और उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
इस अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, आॅपरेशन थिएटर, आईसीयू, सिटी स्कैन, पीएफटी इत्यादि जो उन्नत देखभाल के लिए जरुरी होता है वो सबकुछ रहेगा।
अस्पताल की खास बातें
- अस्पताल का निर्माण रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पौनें तीन एकड़ जमीन पर होगा।
-रांची नगर निगम की ओर से इस जमीन को नि:शुल्क अपोलो प्रबंधन को उपलब्ध कराया गया है।
-यह अस्पताल 310 बेड का होगा।
-हमेशा अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, आॅपरेशन थिएटर और न केवल प्रौद्योगिकी के साथ बल्कि जीवन रक्षक हस्तक्षेपों तथा अभूतपूर्व प्रक्रियाओं के वादे के साथ सुसज्जित आईसीयू तैयार रहेगा।
-इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालिन सेवा उपलब्ध रहेगी।
-इस अस्पताल के माध्यम से झारखंड के सभी मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराया जाएगा।
-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए झारखंड के लोगों को दूसरे शहरों में नहीं भटकना होगा।
-रांची व आसपास की 22 लाख जनसंख्या के अनुपात में मरीजों की संख्या के लिहाज से आधारभूत संरचना उपलब्ध रहेगा।
