रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने गुरूवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। रांची के राजभवन में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। तीसरी बार हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

झामुमो ने पहले कहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे।

लेकिन बाद में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फैसला किया कि वे आज यानि गुरूवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इधर, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वक्त बदलेगा और हम फिर आपके सामने उपस्थित होंगे। लोकतंत्र की अंतत: जीत हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version