नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि उन्हें भी झूठे केस में जेल भेज दिया गया है और सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन षड्यंत्र के खिलाफ वे जेल से ही जनतंत्र सरकार चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक छोटी सी पार्टी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक साथ उसके 4 सबसे पहले नेता जेल में भेज दिए। यह तानाशाही है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने सारे चोर, डकैत, उचक्कों को अपनी पार्टी में भर लिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version