पटना । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना में राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने लालू प्रसाद का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं ने देश की राजनीति, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर बात की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/09/OSKcYRZtT9_8mUEN.mp4

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव से देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच पुराने रिश्ते हैं। दोनों राज्यों के मिलकर काम करने से विकास तेजी से होगा। इस मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य और कई वरिष्ठ नेता भी वहां उपस्थित थे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version