रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने ही मंत्रियों और विधायकों की जासूसी करवा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोरेन सरकार डरी हुई है और यही वजह है कि वो अपने ही लोगों पर नजर रख रही है। उन्होंने काि कि चंपाई सोरेन को अपमानित कर जेएमएम छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ व्यवहार किया गया वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सोरेन अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपमानित किया गया और जेएमएम छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। चौहान ने कहा कि अब जेएमएम जासूसी मोर्चा बन गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि नोटों के ढेर बरामद हो रहे हैं जो ये बताते हैं कि कैसे जनता का पैसा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बालू और बाल्टी तक की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के दिन अब गिने चुने हैं और बीजेपी इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पत्रकारों ने जब चौहान से पूछा कि क्या वो झूठ बोल रहे हैं और ये लोग सुरक्षाकर्मी हैं तो उन्होंने कहा कि ष्इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है, ये सिक्योरिटी में लगाए हुए लोग हैं जो जासूसी करते हैं सरकार को शर्म आनी चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version