रांची। झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि राजधानी रांची में थोड़ी राहत जरूर है लेकिन रांची मौसम विभाग के अनुसार 16 जिलों में 10 जून तक हीट वेव चलेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सात जून से 10 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप दिखेगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी।

दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। रांची में भी सात जून से लू चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी। नौ जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान में वृद्धि होगी जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version