लायन्स क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर का चौथा इंस्टालेशन सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रांची । आज रविवार को लायन्स क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर का चौथा इंस्टालेशन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। स्थानीय होटल रेनडयू में आयोजित कार्यक्रम में सीए श्रवण बरनवाल ने अध्यक्ष, अमित कुमार साहू ने सचिव एवं प्रकाश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।

मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री वर्णवाल ने कहा कि नेतृत्व शब्दों से नहीं बल्कि कार्यों से प्रमाणित होता है। इसलिए हम सिर्फ योजना नहीं बनाएँगे, उसे ज़मीन पर भी उतारेंगे। उन्होंने बताया कि क्लब ने 1 जुलाई 2025 से अब तक 51 नए सदस्य जोड़े हैं और 50 से अधिक सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।

इस अवसर पर इंस्टॉलिंग ऑफिसर लायन राहुल वर्मा, इंडकशन ऑफिसर लायन वी. के. गढ़यान, लायन संजय जी (जिलापाल), सुजीत जी, सुनील जी, गणेश जी, रंधीर जी, बिनोद जी, सुबोध जी, राजेश त्रिपाठी समेत क्लब के विभिन्न सदस्य उपस्थिति थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के पवदीप, शेखर सुमन, विजेता, सुमित, बाला, पुष्पलता, नीलिमा, सुधा, अनीता एवं सत्या सिन्हा समेत सभी सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version