रांची। रांची में मृतक 65 वर्षीय हाजी समीउल्लाह अंसारी का शव मेंदाता अस्पताल प्रबंधक ने उसके परिजनों को बिना बिल चुकाए नहीं दे रही थी। अस्पताल ने शव देने के बदले 94 हजार रूपए का बिल चुकाने को कहा था। जब इसकी खबर झारखंड के स्वास्थ मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी तक पहुंची तो उन्होंने बिना देरी किए अस्पताल से कॉन्टेक्ट किया और शव को छुड़वाया।

इसके लिए मंत्री की खूब सराहना हो रही है। लोग उनका जनता के प्रति समर्पण देख कर उनके काम की खूब सराहना कर रहे हैं। शव मिलने के बाद परिजनों ने भी मंत्री के काम की सराहना की और परिजनों ने मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी का शुक्रिया अदा किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version