
गुमला। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने गुमला के नागरिकों से कहा कि गुमला में बीते दिनों लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस प्रशासन के तत्परता से चोरी की घटना में कमी आई है और पुलिस इस पर अंकुश लगाने में सफल हुई। फिर भी चोर मौका की तलाश में रहते हैं। छठ में उन्होंने लोगों से अपील की घर छोड़ते समय अपने कीमती सामानों और पैसे को सुरक्षित स्थान पर रखें।
घर लंबे समय तक बंद रखते हैं तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को जरूर दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पूरे शहर में गश्ती टीम को तैनात किया जाएगा। विशेष गश्ती टीम को सादे लिबास में शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस द्वारा जारी नंबर 94317 06206 और 7004400765 पर लोग सूचना दें।
