रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ के भारी मतों से विजयी होने पर बुधवार को भाजपा रांची महानगर की ओर से पंडरा स्थित ओटीसी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक स्थित काली मंदिर तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। काली मंदिर और हनुमान मंदिर में संजय सेठ ने पूजा अर्चना की। इसके बाद जुलूस समाप्त हुआ। विजय जुलूस में ढोल, ताशा, नगाडे और राम दरबार का भव्य झांकी निकाली गई।

संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा यह जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है जो स्नेहा और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है। इसके लिए हृदय से धन्यवाद। रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है। रांची को नंबर वन बनाना है। रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं। उसे पूर्ण करेंगे। यहां के जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे।

इस विजय जुलूस में रांची के पूर्व सांसद अजय मारू, रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, रमेश सिंह, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू बलराम सिंह, संजय ज‘यसवाल सहित रांची महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version