रांची। अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, राची में दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक कुमार सिन्हा, रमाकांत प्रसाद, प्रचार्या श्रावणी पांडे एवं उप-प्रचार्य अक्षय कुमार सिंहा ने दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को परंपरागत ढंग से आरती एवं माथे पर तिलक लगा कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मनोरंजन एवं खेल गतिविधियाँ : विद्यार्थियों के आनंद एवं मनोरंजन बनाने हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, ट्रुथ एंड डेयर, पासिंग द बॉल आदि प्रमुख रहे। कक्षा 8 और 9 के छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ इन खेलों में भाग लिया।

शुभकामनाएँ एवं उपहार वितरण : विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कक्षा 10 के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं उनकी सफलता की मंगलकामना की। इस अवसर पर दशम वर्ग के छात्रों को गुलाब फूल, फाइल्स, मोमेंटो एवं अन्य उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

भावनात्मक संबोधन एवं प्रेरणादायी वचन : कक्षा 8 की सिद्धि कुमारी ने इस विशेष अवसर पर एक सुंदर फेयरवेल स्पीच प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने अपने हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स भेंट कर कक्षा 10 के सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 8 की सिद्धि कुमारी एवं कक्षा 9 की बिंदिया मुंडा ने अत्यंत प्रभावी ढंग से किया।
इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज सुमन सिंह एवं तृषा कुमारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

विशेष संबोधन एवं प्रेरक संदेश : विद्यालय प्राचार्या श्रावणी पांडे ने फेयरवेल स्पीच देकर छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक कुमार सिंहा एवं रमाकांत प्रसाद ने छात्रों को उनके विद्यालय में बिताए गए वर्षों की यादें ताजा कराईं तथा परीक्षा कक्ष में अनुशासन एवं संयम बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कक्षा 10 के क्लास टीचर अक्षय कुमार सिंहा एवं वरिष्ठ शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने स्नेह और मार्गदर्शन से छात्रों को विदाई दी। इस फेयरवेल कम ब्लेसिंग सेरेमनी ने, न केवल छात्रों को उनके आगामी सफर के लिए प्रेरित किया, बल्कि उनके स्कूल जीवन की यादों को भी अविस्मरणीय बना दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version