
रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से मेन रोड के अल्बर्ट एक्का चौक पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। राज्यपाल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेमियों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सबका उमंग देखकर मुझे बहुत प्रसन्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धर्म, प्रेम और न्याय का अमूल्य संदेश मानवता को दिया। उनके जीवन का प्रत्येक पहलू हमें प्रेरित करता है और कुछ ना कुछ सीखाता है ।
उन्होंने कहा भगवान कृष्ण के जीवन और उपदेशों से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके जीवन से यह स्पष्ट होता है कि प्रेम ,सद्भावना ओर परस्पर सहयोग से ही सशक्त, समृद्ध एवं विकसित समाज के निर्माण संभव है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हम सभी संकल्प ले कि सदैव सत्य, प्रेम, ओर कर्तब्य के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह सहित कई विशिष्ट गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर संजय सेठ, अजय मारू, सीपी सिंह, मुकेश काबरा, रविंद्र मोदी, रमिंद्र कुमार, राम बांगड़, प्रमोद सारस्वत सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।
वहीं नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा के लिए हांड़ी की ऊंचाई 25 फीट, महिला गोविंदा के लिए 20 फीट की ऊंचाई रखी गई थी। वहीं आयोजन समिति ने तीन मिनट का समय सभी गोबिंदा टीमो को दिया गया था। पुरुष और महिला गोविंदा अपनी टीमों के साथ अलग-अलग रंग की टी शर्ट में थे। प्रत्येक टीमो में 25 से 30 गोबिंदा शामिल थे।
प्रतियोगिता में पुरुष गोबिंदा की छह टीमें शामिल हुई इसमें प्रथम। हिन्दू महा परिवार, द्वितीय बजरंग दल मालती- मांडर, तीसरा पुरस्कारयुवा रांची महानगर, चौथा। नेशनल योगा टीम, पांचवां मोरबादी महावीर मंडल और छठे स्थान पर एसएस बजरंग दल , चुटिया की टीम रही। वहीं प्रतियोगिता में महिला गोबिंदा की तीन टीम शामिल हुई इसमें राधा रानी – मांडर,नेशनल योगा और चडरी महिला समिति का नाम शामिल है।
