नयी दिल्ली: सरकार ने इस वर्ष अब तक सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) के लिए लगभग 71,000 टन प्याज खरीदा है। यह मूल्य स्थिरीकरण के लिए पांच लाख टन खरीद के कुल लक्ष्य में शामिल है।

सरकार को उम्मीद है कि देश के अधिकांश भागों में मानसून की प्रगति के साथ खुदरा कीमतों में कमी आएगी।

उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देशभर में औसत प्याज खुदरा मूल्य 38.67 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि मॉडल मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version