हजारीबाग। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम), महिला नक्सली नताशा (एसजेडसीएम), एरिया कमांडर बुधन करमाली(एसी) और रंजीत गंझू(एसी) शामिल है। केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में हुए इस संयुक्त आॅपरेशन में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस शामिल थी। सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सर्च आॅपरेशन शुरू किया। हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से घंटों चली मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है। अब तक चार कुख्यात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी की पहचान हो चुकी है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े हुए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version