
वाशिंग्टन। अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला किया गया। ट्रम्प पर रैली के दौरान पीछे से चलाई गयी थी गोलियां। हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है।
जब ट्रम्प रैली में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं।
रैली में गोलियों की आवाज जैसी तेज आवाजें सुनाई देने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रम्प को बचाते हुए मंच से उतारा।
रैली में जैसे ही गोलियों की आवाजें बंद हुई, और उन्हें लगा कि एक गोली पीछे से चलाई गई है और उन्हें गोली लगी है तो ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा, जहां उनके गाल और मुंह पर खून दिखाई दे रहा था।
गोली लगने के बाद ट्रम्प ने खुद कहा कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उनके कान के ऊपरी हिस्से को छेदती हुई गोली निकल गयी।
पूर्व राष्ट्रपति को गोली लगने के बाद जब उन्हें सुरक्षा के जवान उन्हें उठा कर ले जा रहे थे उस वक्त भी उन्होंने ललकारते हुए कहा कि हम लड़ेंगे।
बता दें कि ट्रम्प को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
