रांची। वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के करीब 3.00 बजे रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके सहयोगियों में शोक की लहर है।वे अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे।इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप में सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।वह लंबे समय तक सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे। वह रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव भी थे।प्रो. शरण ने तीन दशकों से भी अधिक समय तक पत्रकारिता की। वह लंबे समय तक स्टेट्समैन से जुड़े रहे। राजनीतिक जीवन में भी वे सक्रिय रहे और कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता के रूप में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version