खूंटी। खूंटी संसदीय सीट से आठ बार लोकसभा चुनाव जीत कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा रविवार को 89 वर्ष की आयु पूरी कर 90 वें वर्ष में प्रवेश कर गए।

जन्मदिन पर कड़िया मुंडा को बधाई देने के लिए रविवार को भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके अनिगड़ा गांव स्थित पैतृक आवास में जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और पूरी तरह से स्वस्थ रहने की कामना की। बधाई देने वालों में मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, अनूप साहू, जयप्रकाश भाला, गोवर्धन मानकी, मुनि महादेव मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version