
रांची। अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर में गुरुवार को मेरा मत मेरा अधिकार के तहत मतदाता जागरूकता अभियान सह विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। विद्यालय के निदेशक कुमार सिन्हा ने संविधान में उल्लेखित मतदान से संबंधित नियमों के महत्व एवं अपने अधिकार के बारे में बच्चों को जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि मतदान किसी भी देश, राज्य और समाज के विकास के लिए क्यों और कितना महत्वपूर्ण है? उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता का सिर्फ एक मत किसी देश की उन्नति या अवनति का कारण बन सकता है क इसलिए अपने मत का अवश्य इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्या श्रावणी पांडे ने बच्चों को मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि आज के आप बच्चे ही देश के कल भावी मतदाता होंगे। आपको आज से ही मतदान के महत्व को समझना पड़ेगा। इस क्रम में निर्वाचन प्रणाली के तहद विद्यालय में नये सत्र 2024-25 केलिए हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव कराया गया ताकि बच्चे व्यावहारिक रूप से निर्वाचन प्रक्रिया को समझ सके। इस चुनाव में उम्मीदवार के रूप में कशिश आशिमा एक्का (वर्ग दशम), राखी कुमारी (वर्ग दशम), आशना कुजूर (वर्ग नवम), बिंदीया मुंडा (वर्ग नवम), सिद्धार्थ ओझा (वर्ग दशम), हर्ष कुमार (वर्ग नवम), पियूष उराँव (वर्ग दशम) और आदित्य राज (वर्ग दशम) भाग लिया। इन सभी उम्मीदवारों में से हेड बॉय के रूप में पीयूष उराँव (वर्ग दशम) एवम हेड गर्ल के रूप में बिंदिया मुंडा (वर्ग नवम) को चुना गया। इस चुनाव में विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों ने चुनाव पर्ची के जरिए अपना गुप्त मतदान का प्रयोग किया।
कार्यकम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रावणी पांडेय ने चयनित उम्मीदवारों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों का उल्लेख करते हुए शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर निदेशक रमाकांत प्रसाद, निदेशिका सुषमा सिन्हा, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा एवम वरिष्ट शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। इस क्रायकर्म को सफल बनाने में वर्ग प्रथम से दशम तक के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
