रांची। झारखंड में 21 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह में कोहरा और धुंध के बीच बादलों की लुका छिपी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियसचाईबासा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखा गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version