नई दिल्ली । दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली एक उड़ान से दो बदतमीज यात्रियों को उतार दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विमान के टैक्सिंग (विमान रनवे की तरफ चलने लगा) करते ही दोनों महिलाओं ने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने कॉकपिट तक पहुंचने की भी कोशिश की। सह-यात्रियों और केबिन क्रू ने उनसे अपनी सीटों पर लौटने और झगड़ा बंद करने का अनुरोध किया ताकि विमान उड़ान भर सके। पायलट ने भी इस बारे में घोषणा की। लेकिन जब वे नहीं मानीं, तो विमान को रोककर वापस उतार दिया गया।

दोनों यात्रियों को सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया। 14 जुलाई, 2025 को दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG 9282 से दो बदतमीज यात्रियों को उतार दिया गया। विमान के रनवे की तरफ चलते समय दोनों ने जबरदस्ती कॉकपिट में घुसने की कोशिश की और हंगामा किया।

केबिन क्रू, साथी यात्रियों और कप्तान के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, वे अपनी सीटों पर लौटने से इनकार कर दिया। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कप्तान ने विमान को वापस बे () पर ले जाने का फैसला किया। इसके बाद यात्रियों को उतार दिया गया। उन्हें बाद में CISF को सौंप दिया गया। यह जानकारी स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने दी।

कॉकपिट में घुसने की कोशिश : स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी दो महिला यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विमान अभी रनवे पर ही चल रहा था, तभी दोनों आपस में भिड़ गईं। सूत्रों की मानें तो झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। कॉकपिट विमान का वह हिस्सा होता है जहां पायलट बैठते हैं और विमान को चलाते हैं।

विमान में मौजूद दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने उनसे शांत रहने और अपनी सीट पर वापस जाने को कहा। यहां तक कि पायलट ने भी अनाउंसमेंट करके उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। जब वे किसी की बात नहीं मानीं, तो पायलट को विमान को वापस पार्किंग एरिया में ले जाना पड़ा। वहां सुरक्षाकर्मियों ने उन दोनों महिलाओं को विमान से उतार दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version