रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर शनिवार को 35 बोरे में लगभग 7 क्विंटल डोडा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुरहू के डुडरी निवासी अंजुल मिंज, मुरहू मेन रोड निवासी सुधीर कुमार और राजू भगत,बेड़ो के पुरिया निवासी तौकfर आलम और मुरहू निवासी राजा कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक कार, एक पिकअप वैन, आठ मोबाइल और 34 हजार रुपये बरामद किया है।

बताया जा यह है कि खूंटी के रास्ते रांची और जमशेदपुर में डोडा का सप्लाई किया जाना था। फिलहाल सुखदेव नगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चार पहिया वाहन से नशीला पदार्थ लेकर पहाड़ी मंदिर के समीप पहुंचने वाले हैं। इस सूचना पर शनिवार की सुबह चेकिंग आरंभ की गयी।

लेकिन कार में सवार लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। आरोपियों को पीछा कर पकड़ा गया। इनकी डिक्की की तलाशी लेने पर डोडा पाउडर मिला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version