रांची। पुंदाग के सेल सिटी में श्रेष्ठ ज्वेलर्स में शुक्रवार रात चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। आठ से अधिक चोर इस वारदात में शामिल थे। उन्होंने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गैस कटर से दुकान का शटर काट दिया और अंदर प्रवेश कर गए।

दुकान मालिक ने शनिवार को बताया कि चोरों ने दुकान से पांच लाख रुपये से अधिक के गहने चुराए हैं। हालांकि इस घटना में एक राहत की बात यह रही कि चोर दुकान के अंदर रखी तिजोरी को काटने में असफल रहे।

चोरों ने तिजोरी को काटने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर वे केवल बाहर रखे गहनों पर ही हाथ साफ कर के फरार हो गए. अगर वे तिजोरी काटने में कामयाब हो जाते, तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version