गयाजी ।‘जेईई एडवांस्ड 2026’ में बिहार (गयाजी) के शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम कुमार ने 360 में से 330 नंबर लाकर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR-1) हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। 17 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 56,880 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। शुभम की इस अभूतपूर्व सफलता से उनके परिवार और पूरे राज्य में जश्न का माहौल है। शुभम का कहना है कि सफलता पाने में दृढ़ संकल्प की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

शुभम कुमार बिहार के गयाजी जिले के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा गयाजी से ही पूरी की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई और जेईई की गंभीर तैयारी के लिए राजस्थान (कोटा) चले गए। शुभम का सपना देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से कंप्यूटर साइंस (Computer Science) की पढ़ाई करना है। सफलता के बाद शुभम ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत अच्छी रैंक दिलाएगी, लेकिन देशभर में पहला स्थान पाकर बेहद खुशी हो रही है।’

शुभम कुमार की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का लंबा संघर्ष और त्याग छुपा हुआ है। शुभम के पारिवारिक बैकग्राउंड की बात करें तो वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। शुभम के पिता शिव कुमार बिहार के गयाजी में एक छोटी-सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। शुभम की माताजी गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा शुभम की पढ़ाई के लिए घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version