पटना । बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में टिकट वितरण को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। इसी बीच, बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में पदार्पण करने की अटकलें तब और तेज हो गईं, जब उन्होंने अपने पिता रमेश ठाकुर के साथ भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। यह मुलाकात इस बात का संकेत मानी जा रही है कि मैथिली ठाकुर मिथिलांचल की किसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा- वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर ने पुष्टि की कि अगर भाजपा टिकट देती है तो उनकी बेटी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। रमेश ठाकुर ने अपनी इच्छा स्पष्ट करते हुए कहा कि वे मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारना चाहेंगे, क्योंकि वे उसी क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के विनोदानंद झा विधायक हैं। चूँकि भाजपा कुछ सिटिंग विधायकों का टिकट काट सकती है, इसलिए विनोदानंद झा का टिकट कटने की स्थिति में मैथिली ठाकुर प्रबल दावेदार हो सकती हैं।

x

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version