अयोध्या। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। एरोल मस्क ने
यहां श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला एवं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एराेल मस्क बुधवार को अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उसके बाद सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमानजी का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद वह बहुत ही अभिभूत दिखे।

दर्शन के बाद एरोल मस्क ने धर्मसम्राट महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया‍। महंत संजय महाराज ने एराेल मस्क काे आशीर्वाद स्वरूप हनुमानजी महाराज की प्रतिमा और रामनामा भेंट किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version