मुजफ्फरपुर । आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने राज्य खाद्य निगम के लेखपाल राजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू ने राजेश कुमार के पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर स्थित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापेमारी शुक्रवार की सुबह हुई। राजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 201.94 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। ईओयू को शुरुआती जांच में राजेश कुमार की संपत्ति उनकी आय से लगभग दोगुनी मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

ईओयू की टीम ने मुजफ्फरपुर में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित लेखपाल राजेश कुमार के किराए के मकान पर छापा मारा। टीम ने पटना में उनके दो घरों पर भी तलाशी ली। मोतिहारी में उनके पैतृक घर पर जायदाद से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। हाजीपुर में उनके रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की गई और संदिग्ध लेन-देन के कागजात जब्त किए गए हैं।

चल-अचंल सपंत्ति के कई दस्तावेज मिले : सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तलाशी में चल-अचल संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं। बैंक खातों की पासबुक और चेकबुक भी मिली है। इसके अलावा, कीमती आभूषण और निवेश से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए हैं। ईओयू ने राजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

बरामद दस्तावेजों की फॉरेसिंग ऑडिट : ईओयू के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद दस्तावेजों का फॉरेन्सिक ऑडिट कराई जाएगी। अगर उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से संपत्ति का मिलान नहीं होता है, तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट दायर की जाएगी। इसके साथ ही, उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। कुर्क करने का मतलब है संपत्ति को जब्त करना।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version