पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर धावा बोला है। यह छापेमारी महाप्रबंधक के वैशाली के जंदाहा स्थित पैतृक आवास के साथ पटना के एसके पुरी और राजीव नगर इलाके में चल रही है।

इसके अलावा भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यालय की भी तलाशी टीम ले रही है। प्राथमिक जांच में जीएम के पास आय से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। वैशाली जिले के जंदाहा स्थित सर्वोदय मैदान के पास ईओयू की टीम छापामारी कर रही है। EOU की टीम आवास के अंदर कागजातों की जांच में जुटी है।

एक साथ चार ठ‍िकानों पर चल रही छापामारी से हड़कंंप की स्‍थ‍ित‍ि है। आय से अधिक संपत्‍त‍ि के मामले में ईओयू लगातार कार्रवाई कर रही है। छापामारी में क्‍या म‍िलता है इसका पता शाम तक चलेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version