रामगढ़। जिले में संगठित अपराध, अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत निरुद्धादेश (डिटेंशन ऑर्डर) की कार्रवाई की गई है।

राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार परामर्शदात्री परिषद ने मामले की समीक्षा के बाद विकास तिवारी को निरुद्ध रखने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद पाया। इसके बाद उसके विरुद्ध निरुद्ध रखने का आदेश पारित किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version