रांची। पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ नक्सल प्रभावित जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल कर फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला और बारूद बरामद किया है।

बुधवार को सारंडा के जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस, जगुआर और कोबरा बटालियन के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस का आमना सामना हो गया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सारंडा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की टीम को कुख्यात नक्सली कमांडर अनल लीड कर रहा था।

जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र पाथरबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 14 जुलाई को सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। नक्सलियों का समूह खुद को कमजोर देख पीछे हट गया और जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पाथरबासा जंगल में ही सुरक्षा बलों को नक्सलियों का अस्थायी कैम्प भी मिला था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version