सिवान । बिहार के सिवान में एक बार फिर से पुलिस की बंदूक गरजी है। पुलिस ने जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ज्लेवरी लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी को दोनों पैरों में गोली लगी है। 6 मई को सिवान के जमापुर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी। इसी लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर सोमवार की भोर में हुआ। उसके पैरों में पुलिस की गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस तरह से बिहार पुलिस ने एक बार फिर से अपराधियों को जीरो टोलरेंस का पाठ पढ़ा दिया है। सिवान पुलिस ने सोमवार की सुबह जीरादेई थाना क्षेत्र जामापुर बाजार के ज्वेलरी शॉप में लूट मामले के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। उसके दोनों घुटनों में गोली मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपित की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के 26 वर्षीय बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने 6 मई को जामापुर बाजार की ज्वेलरी दुकान की पड़ताल के दौरान अंकित सिंह का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिल गई कि अंकित ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड है। इसके बाद पुलिस ने उसे रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घेर लिया। इसी दौरान भागने के क्रम में पुलिस ने उस पर गोलियां चलाईं।

सिवान के एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड का आरोपी मैरवा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को एक्टिव किया गया और पीछा करने के दौरान तितरा बाजार से बंका मोड़ जाने वाले रास्ते में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों घुटनों में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली दोनों घुटनों को पार कर गई थी और युवक की स्थिति सामान्य थी।

20 लाख रुपयों की ज्वेलरी की हुई थी लूट :आरोप है कि अंकित 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकांड में शामिल था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके दोनों घुटनों में गोली मार दी। गोली आरपार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर लूटकांड और उससे जुड़े अन्य अपराधों का खुलासा करने में जुटी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version