रांची। झारखंड के कर्मियों को संपत्ति विवरण जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। सभी सरकारी सेवकों समूह घ को छोड़कर वर्ष 2023 का संपत्ति विवरणी एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन अपलोड करने के लिए के लिए समयावधि बढ़ा दी है। इस संबंध में रविवार को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

कार्मिक विभाग ने बताया क पूर्व में 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक समय दिया गया था। आवेदनों की समीक्षा में यह पाया गया कि अभी भी बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मियों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा है। सरकार ने पूरे मामले पर विचार करने के बाद राज्य कर्मियों को एक बार अवधि विस्तार देते हुए 5 सितंबर तक अंतिम मौका दिया है। इस अवधि तक विवरणी जमा नहीं करने के बाद फिर से आॅनलाइन सुविधा बंद कर दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version