
रांची। स्थानीय राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कांटाटोली चौक में मेगा पौधरोपण अभियान चलाया गया । लायन्स क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर, रांची की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों मौसमी व फलदार पौधे लगाये गए। इस अवसर पर क्लब के लायन सुजीत कुमार ( द्वितीय वीडीजी) नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र जी, धीरेंद्र चौधरी, बाला सिंह, पुष्पलता वर्मा, नीलिमा, अनिता साहू, गणेश सिंह, विजय कुमार, बिनोद बर्नवाल, मिथिलेश कुमार, सुमित अग्रवाल, कृष्णा कुमार, विजय कुमार, सुधा चौधरी समेत कई गणमाण्य सदस्य मौज़ूद थे।
