रांची। रविवार को हरमू मैदान में निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से लगाये गये शिविर में कुल 60 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई।

जिसमें शुगर (फास्टिंग / रैंडम), कैल्शियम, यूरिक एसिड समेत अन्य रोगों की जाँच शामिल थे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल, सचिव अमित साहू, वरीय पदाधिकारी सुजीत कुमार, गणेश साहू, देव जैन, सुनील अग्रवाल, अनिता साहू, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version