
राँची। लायन्स क्लब ऑफ राँची, एकलव्य ग्रेटर के सदस्यों ने आज छात्रों के बीच छाता व नाशते का वितरण किया। कांटाटोली स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को प्यारे व आकर्षक छाते दिये गये।
जिससे स्कूल आने – जाने में उन्हे धूप व बारिश से परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्हें भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम के बारे में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन विनोद कुमार व विवेक वर्मा ने बताया कि क्लब की कोशिश रहेगी कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक मदद पहुंचे।
इस अवसर पर क्लब के अधयक्ष श्रवण बरनवाल, प्रकाश अग्रवाल, रणधीर चौधरी समेत कई सदस्य उपस्थित थे। बुधवार शाम 7 बजे क्लब की ओर से रिम्स के रोटी बैंक में ‘ फूड फॉर हंगर ‘ कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण किया जायेगा।
