अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके नाम रमाशंकर यादव टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष यादव हैं। जिन आरोपियों के पास से चंदे की रकम बरामद हुई, उनके नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों का दायरा बढ़ सकता है।

बता दें कि, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गठित एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर 3 सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ने अयोध्या में 6 दिन तक कैंप कर जांच की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों से गहन पूछताछ की गई। अब रिपोर्ट के आधार पर शासन आगे का फैसला लेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version