रांची : ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी कोर्ट  में मंगलवार को पेश किया गया।

इस दौरान ईडी की ओर से दस दिन की पुलिस रिमांड देने की अनुमति मांगी गई। इसको लेकर ईडी की ओर से आवेदन दखिल किया गया था।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए अनुमति प्रदान की है। अब ईडी उनसे मिले पैसे के बारे में पूछताछ करेगी।

हालांकि, मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। बुधवार को ईडी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version