रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 14 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें ईडी ने बीते 6 मई को आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल समेत छह लोगों के कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से कुल 35.23 करोड़ रुपया बरामद किया था।

इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 13 मई तक रिमांड पर लिया है।

ईडी लगातार संजीव लाल और उनके नौकर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई जानकारी मिली है। कहां-कहां से रुपये आए, कमीशन की राशि कहां-कहां बंटती थी, इन सभी बिंदुओं पर कई अहम जानकारी ईडी को मिली है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बड़ा खुलासा कर सकती है। यह मामला टेंडर मैनेज और कमीशनखोरी का है। इसलिए ईडी यह भी पता करेगी कि कमीशन में हिस्सा कहां-कहां जाता था। मंत्री आलमगीर आलम के अलावे ईडी ग्रामीण विकास विभाग के कुछ अभियंताओं को भी समन करने की तैयारी में है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version